February 15, 2026

असंध के गुरु रविदास मंदिर में लंगर हाल के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल असंध के वार्ड नंबर-1 में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर असंध के गुरु रविदास मंदिर में लंगर हाल के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के पिपली में 5 एकड़ जमीन पर गुरु रविदास जी के नाम से भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अनुसरण अपने जीवन में करना चाहिए। गुरु रविदास जी का जन्म भले ही उत्तरप्रदेश के वाराणसी (काशी) में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा से देश व दुनिया को लाभ हो रहा है। उनके पवित्र विचारों से वे भी अपने जीवन में शुद्धता ला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *