February 21, 2026

इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के खाते से रिकवर किए 65 करोड़

काग्रेस पार्टी ने ट्रिब्यूनल से शिकायत की

नई दिल्ली : इंकम टैक्स विभाग ने कल इंडियन नेशनल कांग्रेस के खाते में से 115 करोड़ रुपए के टैक्स बकाया में से 65 करोड़ रुपए बरामद कर लिए हैं। कांग्रेस ने इस वसूली के खिलाफ इंकम टैक्स अपीली ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) को अप्रोच करके शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि आयकर विभाग ने बैंच के सामने होने वाली सुनवाई के परिणाम का इंतजार किए बिना बैंकों में पड़े बकाए को नकद करके अपनी नीति लागू की है। कांग्रेस ने अपील कि कि स्टे की अर्जी के निपटारे तक विभाग अगली कार्रवाई न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *