रोजगार कार्यालय घुमारवीं बिलासपुर हि. प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले
बिलासपुर, जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐकवा वीटो लैबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी द्वारा माइक्रोबाओलिजिस्ट के 1 पद, केमिस्ट प्रोडक्शन 2 पदों, केमिस्ट कवालिटी के 3 पदों, स्टोर ऑफ़िसर के 1 पद तथा प्रोडक्शन अस्सिटेंट / हेल्पर के 10 पदों हेतू उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं बिलासपुर हि. प्र. मे दिनांक 20-02-2024 को 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माइक्रोबाओलिजिस्ट के पद हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एम्.एस.सी माइक्रोबाओलिजि तथा 2 से 3 वर्ष का अनुभव, मासिक मानदेय 20000 रुपए। केमिस्ट प्रोडक्शन के पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी. फार्मा एवं केमिस्ट कवालिटी के पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी तथा 2 से 3 वर्ष का अनुभव, मासिक मानदेय 20000 रुपए। स्टोर ऑफ़िसर के पद हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट तथा 2 से 3 वर्ष का अनुभव, मासिक मानदेय 20000 रुपए। प्रोडक्शन अस्सिटेंट । हेल्पर के पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास मासिक मानदेय 11600 रूपए दिया जायेगा।
18 से 30 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 20-02-2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं बिलासपुर हि. प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं । उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग लेने हेतू एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर आवेदन करें। उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
