March 14, 2026

मरीजों की सुविधा के लिए व्हील चैयर मददगार : डा मंजू कादयान

-बैंक ऑफ बड़ौदा संस्थान ने सीएसआर के तहत नागरिक अस्पताल को भेंट की 15 व्हील चैयर
बहादुरगढ़, स्थानीय नागरिक अस्पताल में मरीजों के कल्याण के लिए सीएसआर फंड के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा की तीनों शाखाओं की ओर से 15 व्हीलचेयर प्रदान की गई। मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख राजीव रंजन प्रसाद के मार्गदर्शन में बहादुरगढ स्थित बैंक की तीन शाखाओं के प्रबंधकों जिनमें मुख्य रूप से मुख्य प्रबंधक मेघा गोयल और योगराज तथा वरिष्ठ प्रबंधक सोनिया तायल की टीम ने सभी व्हील चेयर अस्पताल की पीएमओ डा मंजू कादयान को भेंट की गई। पीएमओ ने इस नेक कार्य के लिए बैंक अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
नागरिक अस्पताल की पीएमओ डा मंजू कादयान ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए इस तरह के उपकरण काफी मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति या संगठन को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा समाजसेवा के लिए अवश्य निकालना चाहिए,जिससे जरूरतमंद व्यक्ति की मदद हो सके। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में अनेक निजी संस्थान सीएसआर के तहत अस्पताल को जरूरत अनुसार उपकरण उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंक सीएसआर के माध्यम से समय समय पर अस्पताल की विभिन्न उपकरण प्रदान करते हुए मदद करता है,यह हम सबके लिए गर्व की बात है। पीएमओ ने इस सराहनीय कार्य के लिए बैंक संस्थान का आगे भी मदद का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *