January 27, 2026

आजादी से पहले 26 जनवरी हमारा स्‍वतंत्रता दिवस था

देशभर में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हर्षोल्लास और धूमधाम से इस राष्ट्रीय त्योहार का जश्न मनाया जा रहा है। तिरंगा फहराने के साथ ही लोग 26 जनवरी की परेड का आनंद उठाएंगे। हालांकि हर बार गणतंत्र दिवस आते ही कई लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल आता है तो आज हम आपको बताएंगे कि देश को गणतंत्र घोषित करने के लिए 26 जनवरी की तारीख को ही क्यों चुना गया। चलिए जानते हैं इसके पीछे का दिलचस्प इतिहास, जो सबको पता होना चाहिए। यह तो हम सब जानते ही हैं कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। वर्ष 1950 में 26 जनवरी के दिन हमारे संविधान निर्माताओं ने भारत को एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। इस दिन को यादगार बनाए रखने के लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *