February 22, 2026

रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

कैबिनेट मंत्री अनिरूद्ध सिंह करेंगे समारोह की अध्यक्षता

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से आरंभ किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस बल पुरूष व महिला, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों तथा एन.सी.सी के छात्रों द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा। इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *