February 23, 2026

कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे समारोह के मुख्य आकर्षण केंद्र

अजय कुमार,ऊना, 23 जनवरी – जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 11.02 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत 11.10 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री 11.30 से 11.45 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 11.45 से 12.30 बजे के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रयम आयोजित होंगे तथा 12.30 से 1.15 बजे पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि जिला स्तरीय गंणतत्र दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समारोह स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *