प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में अगले दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना
शिमला , हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में अगले दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 14 जनवरी तक कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
उधर, आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह भी कई क्षेत्रों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। घना कोहरा पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय जिला में लोग भी घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। वहीं, इस वर्ष की सर्दियों के मौसम में ऊना में सबसे ठंडा दर्ज हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम पारा 10 डिग्री और बुधवार रात को न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज हुआ।
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर -0.3, भुंतर -0.4, कल्पा 1.2, धर्मशाला 5.2, ऊना 0.2, नाहन 4.3, पालमपुर 3.0, सोलन 1.8, मनाली 1.2, कांगड़ा 3.3, मंडी -0.4, चंबा 2.9, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 7.9, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी -8.9, नारकंडा 5.0, भरमौर 6.3, रिकांगपिओ 3.2, सेऊबाग 0.6, धौलाकुआं 6.3, बरठीं 1.2, समदो -5.1, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 5.5 और देहरा गोपीपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 23.3, भुंतर 22.9, कल्पा 15.0, धर्मशाला 21.0, ऊना 10.4, नाहन 17.4, केलांग 8.4, सोलन 26.5, मनाली 16.8, कांगड़ा 21.0, चंबा 20.9, जुब्बड़हट्टी 20.8, कुफरी 13.6, रिकांगपिओ 17.5, भरमौर 17.1, सेऊबाग 19.8 और बरठीं में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
