February 22, 2026

मैं कुटलैहड़ की जनता का चौकीदार, उनका हक उन्हें पहुंचाना मेरा काम: देवेंद्र भुट्टो

नमसा कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में करीब 67 लाख के राहत राशि के बांटे चैक

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा नमसा परियोजना के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। वही पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यातिथी का भव्य स्वागत किया गया। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कार्यक्रम में 66 लाख 97 हजार 903 रुपये के चैक किसानों व जनता को वितरण किये। इनमें 72 परिवारों को सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता, हटली स्कूल की 19 गरीबी रेखा से नीचे रहित छात्राओं को पढ़ाई के लिए निजी आय से 3,3 हजार रुपये की नकद राशि,16 परिवारों को आवास योजना के तहत हर परिवार को 1,75 हजार का चैक, 13 परिवारों को बेल्फेयर द्वारा आर्थिक सहायता के चैक, खण्ड विकास बंगाणा द्वारा 97 परिवारों को आर्थिक चैक, इस के अलावा नमसा के चैक एवम दवाइयां वित्तरण की। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार आम जनता की सरकार है और हमें कड़े आदेश भी है कि अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब परिवार तक सरकार की योजना पहुंचे और उन्हें लाभ मिले। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसान को आत्म निर्भर बनाना है और हमने कुटलैहड़ में किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता देते समय उस की पार्टी विचारधारा नहीं पूछी है। जब कि बीते 5 वर्षों में ऐसा होता आया है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि किसान आत्म निर्भर बनें, अच्छी नस्ल के पशुओं को घर पर रखें और किसानों की आय दोगुना हो। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जिन बड़े छत्रधारियो ने गरीबो के हक का पैसा गटका है आज उनकी हालत क्या हो चुकी है, यह बताने की जरूरत नहीं है। हमने चुनावों के समय मे कहा था कि अगर हमें मौका मिलेगा तो हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और हर उस गरीब परिवार और अंतिम पंक्ति में बैठे उस व्यक्ति का काम करेंगे जो गरीबी रेखा से नीचे है और जिसकी कोई पार्टी और पहुंच नहीं है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में 20 वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी कुर्सी का मोह नहीं गया। जब सत्ता में थे तो 5 लोगो की टोली कुटलैहड़ में हर फैसला करती थी। जब कुटलैहड़ की जनता ने सत्ता की कुर्सी छीन ली तो अब छटपटाहट में आये दिन कुटलैहड़ की जनता की भलाई की बातें कर रहे है। देवेंद्र भुट्टो ने मंच से चुटकी लेते हुए कहा कि आज कुटलैहड़ के किसानों और गरीब परिवारों को 67 लाख के आर्थिक चैक वितरित हुए है। कही पूर्व मन्त्री मीडिया में यह व्यान न दे दे कि यह भी पूर्व भाजपा सरकार और मेरी लाई हुई धनराशि शेष रही थी। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि एक वर्ष में हमने 200 गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है और इसकी शुरुआत हटली स्कूल से कर दी है। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग बंगाणा द्वारा विधायक देवेंद्र भुट्टो को समानित भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसबीओ डॉ सतिंदर ठाकुर, डॉ राजेंश जंगा, डॉ अभिनव राणा, फार्मासिसट बलबीर सिंह, नरेश कुमार,केशवानन्द शर्मा, नन्दलाल, राज कुमार, डिम्पल ठाकुर, सुरेश कुमार, बिरेंद्र ठाकुर, सुभाष चंद ,नमसा परियोजना के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्व सिंह राणा, प्रकाश चंद जमासनी, ज्ञान चंद शर्मा, प्रधान महिंद्र सिंह राणा, यूवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, दलजीत शर्मा,मौजी राम जसाना के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ सतिन्द्र एवम उनकी पूरी टीम कर रही वेहतर कार्य: देवेंद्र भुट्टो विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बंगाणा उपमंडल के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर व उनकी पूरी टीम वेहतर कार्य कर रही है और थानखास कौ सेंचुरी में गौमाता के घास एवम अन्य समस्याओं को पुख्ता से समाधान कर रही है, उसके लिए डॉ सतिन्द्र ठाकुर बधाई के पात्र है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पशुपालन विभाग बंगाणा को जब भी हमारी जरूरत होगी या किसी धनराशि की आवश्यता होगी, डॉ सतिन्द्र ठाकुर सम्पर्क करें। हम तुरंत उस समस्या का समाधान करवायेगे। ज्ञात रहे उपमण्डल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी थानखास कौ सेंचुरी में गौमाता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते है। देवेंद्र भुट्टो ने खुले मंच से एसबीओ डॉ सतिन्द्र ठाकुर की वेहतर कार्य के लिए पीठ थपथपाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *