March 13, 2026

बंगाणा कॉलेज के 94 विद्यार्थी तीन दिवसीय भ्रमण पर रवाना

अजय कुमार, बंगाणा : उपमण्डल बंगाणा के अटल बिहारी बाजपेयी डिग्री कॉलेज बंगाणा के 44 छात्राएं एवं 50 छात्र तीन दिवसीय भ्रमण करने के लिए रवाना हुए। भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विरेंद्र कंवर ने वसों को हरी झंडी देकर रवाना किया।

विरेंद्र कंवर के साथ राष्ट्रीय ह्यूमन राइट बिंग के प्रदेश चेयरमैन अजय ठाकुर भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय भ्रमण में छात्र मनाली, अटल टनल,कुल्लू मणिकर्ण, रिवालसर आदि कई जगहों का भ्रमण करेंगे। पूर्व मन्त्री विरेंद्र कंवर ने सभी विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं देकर रवाना किया।

इस मौके पर एबीवीपी के पदाधिकारी, मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देवराज देवू, देवराज राणा, राकेश कुमार के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *