आईटीआई बंगाणा में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन कल
अजय कुमार , बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में 5 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 18 से 25 वर्ष आयु व सत्र 2017 से 2023 तक आईटीआई पास अभ्यार्थियों का कपूरथला की आईटीसी लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जाएगा। इस चयन में सभी व्यवसायों में केवल लड़कियों का ही चयन किया जाएगा व इसमें आई टी आई इलेक्ट्रिशीयन, फिट्टर, मेकैनिस्ट, मोटर मैकेनिक वहीकल, वायर मैन, इलेक्ट्रॉनिक कोपा में आईटीआई उत्तीर्ण लड़कियां भाग ले सकती हैं। चयनित अभ्यार्थियों को 11517/- हर महीने कम्पनी द्वारा व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उमीदवारों को अपने सभी दस्तावेज, फोटो व स्कूल और आईटीआई प्रमाण पत्र मूल व 5 प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार द्वारा दी गई।
