February 22, 2026

नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी ड्राइवरों के साथ : हिमांशु कुमरा

शिमला, नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी, आई. टी. सेल के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष , हिमांशु कुमरा ने पूरे प्रदेश के नेताओं और कांग्रेस के सभी भाई बहन और नौजवान से अपील की है वो ट्रक ड्राइवरो का डट के साथ दे और कहा की सभी लोग मिलकर एक होकर मोदी सरकार द्वारा
बनाए गए काले क़ानून को वापिस करवाए। और इसका तब तक विरोध करे जब तक मोदी और अमित साह, ड्राइवर भाइयों के काले कानून को वापिस नहीं लेते ।
हिमांशु कुमरा ने कहा की ट्रक ड्राइवर दिन रात अपने परिवार को छोड़कर कर हमारी पूरे देश की सेवा करते है और जब हम सोते हे तो ये हमारे ट्रक ड्राइवर भाई रात को जाग कर पूरे देश की सेवा करते है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल पर निशाना साधते हुआ कहा की एक तरफ तो मोदी सरकार भारत को बेरोजगार से रोजगार की बात करती हे तो वही दूसरी तरफ वो रोजगार पर लगे लोगो को बेरोजगार करने की बाते करती है।साथ ही कहा की अगर ट्रक ड्राइवरो के पास लाखो रुपये होते तो वो अपना घर बार छोड़कर ट्रक नहीं चलाते और आरम से अपने परिवार को पाल रहे होते। उन्होंने कहा कि रब से भाजपा सरकार की सद्बुद्धि की प्राथना करते हैं। उन्होंने कहा की अगर काला कानून बनाना ही है तो रिश्वत खोर और घोटाले करने वालों पर बनाये ना की इन आम गरीब वर्ग के लोगो को परेशान करे। आखिर में हिमांशु कुमरा ने कहा की हम सब मिलकर आखरी दम तक ड्राइवर भाइयों का साथ देगे, हमारी कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल टीम, मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ,और् नेशनल वर्कर्स कांग्रेस के प्रेजिडेंट श्री गुलविन्दर महत्ता से अपील करती है कि वो ड्राइवर भाइयों के हक के लिये आगे आएं और उनको न्याय दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *