मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये का एक चेक भेंट किया
ओल्ड आरकेएमवीयन एसोसिएशन के संरक्षक डा. गोपाल चौहान, अध्यक्ष डा. मीरा सिंह और कोषाध्यक्ष डा. वंदना शर्मा ने एसोसिएशन की ओर से आज मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये का एक चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जी को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है।एसोसिएशन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का एक स्केच भी उन्हें भेंट किया।
