February 22, 2026

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

बिलासपुर 30 दिसंबर 2023 जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। उपायुक्त में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए खंड स्तर पर समन्वय स्थापित कर अधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए । यह निर्देश दिए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 4760 लाभार्थियों में से 1886 लाभार्थियों को आवश्यकता अनुरूप लाभ प्रदान किया गया है जबकि 2820 लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अभी तक 517 जनत कार्यों में से 301 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 80 कार्य प्रगति पर है शेष कार्यों को आरंभ करने की प्रक्रिया जारी है उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत चार करोड़ 80 लख रुपए की राशि जारी की गई है जबकि 2 करोड़ 68 लाख 67 हजार रुपए की राशि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया गया है उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 25 गांव का चयन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर जिला के 25 पंचायतों जिनमे बिनौला, बल्ह बुलाणा, बकरोआ, बाला, बल्ह सीणा, बेहना जट्टां, भोली, निचली भटेड़, दयोली, डूडियां, पपलोआ, बल्ह सीहणा, हम्बोट, कोसरियां, झंण्डूता, कोठी, हरनोड़ा, ग्वालथाई, कोठीपुरा, ओयल, पनोह, पटटा, त्यूनखास के अंतर्गत गांव में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इन आदर्श गांव में सड़क कनेक्टिविटी, दूर संचार कनेक्टिविटी, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध करवाना योजना की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *