March 10, 2026

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

मोहित,, हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9736240096 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *