सेन्ट्रल तिब्बती एडमिस्ट्रेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आपदा राहत कोष के लिए 11,53,608 रुपये का चेक भेंट किया
सेन्ट्रल तिब्बती एडमिस्ट्रेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आपदा राहत कोष के लिए एडमिस्ट्रेशन के कर्मचारियों की ओर से 11,53,608 रुपये का चेक आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सेन्ट्रल तिब्बती एडमिस्ट्रेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में बहुत मददगार साबित होगा।
