January 27, 2026

रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी है। सुक्खू आज हैदराबाद में रेवंत रेड्डी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तेलंगाना राज्य नवगठित कांग्रेस सरकार के शासनकाल में तेजी से प्रगति और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *