February 18, 2026

हमीरपुर की संतोष बनियाल एवं निर्मला राजपूत को मिला शान -ए -भारत अवार्ड

मोहित कांडा, हमीरपुर,

मनाली में आयोजित राष्ट्रीय फाउंडेशन हिमाचल एकता मंच द्वारा हिमाचल में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु लाडली फाउंडेशन जिला हमीरपुर की जिला अध्यक्ष संतोष बनियाल एवं लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत को मिला शान -ए -भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दिल्ली की प्रमुख समाज सेविका एवं लेखिका डॉक्टर ज्योत्सना जैन ने हिमाचल एकता मंच द्वारा मनाली में आयोजित लाडली फाउंडेशन जिला हमीरपुर की जिला अध्यक्ष संतोष बनियाल एवं लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत को मिला शान -ए -भारत अवार्ड से सम्मानित किया।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में लाडली फाउंडेशन के बैनर तले संतोष बनियाल एवं निर्मला राजपूत कंया भ्रुणहत्या रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, एड्स निवारण अभियान, कुष्ठ रोग अभियान,कोरोना काल में बेसहारा लोगों को भोजन उपलक्ष करवाने हेतु एवं लोगों को निशुल्क सऐनटईजर, मास्क इत्यादि वितरित करने हेतु समानित किया गया।

इसके अलावा ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के तहत युवाओं को नशे से दल दल से बचने के लिए जिला हमीरपुर की जिला अध्यक्ष संतोष बनियाल एवं लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत सक्रिय कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *