पंच भीष्म महापर्व की पूर्णाहुति सोमवार को डाली जाएगी
ऊना, अजय कुमार, रुद्रानन्द आश्रम नारी के अधिष्ठाता सुग्रीवानन्द जी महाराज के परम शिष्य हेमानन्द जी महाराज से जिला पार्षद सुशील कालिया ने शुभाशीष प्राप्त किया । इन दिनों आश्रम में पंच भीष्म महापर्व चल रहा है जिसके चलते दूर दूर से भक्तजन आश्रम में पहुंचकर शीश नवा रहे हैं। उधर हेमानन्द जी महाराज ने बताया कि पंच भीष्म महापर्व की पूर्णाहुति सोमवार को डाली जाएगी जिसमें सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।
