मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए नौ लाख बासठ हजार रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि आपदा प्रभावितों को सहायता करने में मददगार साबित होगी।