मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कल एम्स से मिलेगी छुट्टी
मोहित कांडा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कल यानी 10 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री गत 13 दिनों से एम्स में उपचाराधीन है व अब बिल्कुल स्वस्थ है। मुख्यमंत्री कल दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे से शिमला के लिए उड़ान भरेंगे व बाद दोपहर शिमला के एनाडेल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ है व उनकी टेस्ट रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल है। डॉक्टर ने उन्हें अगले कुछ दिन तक आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बीते 25 अक्टूबर की रात अचानक पेट दर्द हुआ था जिसके कारण उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भर्ती किया गया था। लेकिन 30 घंटे वहां उपचाराधीन रहने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के पेनक्रियाज में संक्रमण होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भले ही अब पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन अभी उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।
