February 22, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौहड़ खुर्द के बच्चों ने स्कूल का नाम किया रोशन

दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौहड़ खुर्द के विद्यार्थियों ने 7 नवंबर को राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार रैली द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स में भाग लिया। जिसका आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड्स के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर राज्यपाल भवन शिमला में किया गया था। इस अवसर पर पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 222 स्काउट, गाइड्स, रोवर और रेंजर्स ने भाग लिया। जिला ऊना से 21 स्काउट व 4 गाइड्स को यह सम्मान प्राप्त हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौहड़ खुर्द की गाइड अमोलिक चौधरी पुत्री संजीव कुमार व स्काउट अतुल शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार को माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य रमन भारद्वाज व गाइड कैप्टन सोनू कुमारी व स्काउट मास्टर जसवीर सिंह ने इस उपलक्ष पर बच्चों को हार्दिक बधाई दी। रमन भारद्वाज ने बच्चों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर गाइड कैप्टन सोनू कुमारी ने बच्चों को द भारत स्काउट एंड गाइड के भारत में इसकी स्थापना व इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया तथा विभिन्न जिलों में स्काउट्स व गाइड्स के द्वारा किए जाने वाले मानवता की भलाई के कार्य व विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के बारे में बच्चों को बताया। शिमला से सम्मान प्राप्त कर के आए दोनो बच्चों ने भी सबके साथ आपने अनुभवों को सांझा किया। इस अवसर पर अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्यों के द्वारा बच्चों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमन भारद्वाज, गाइड कैप्टन सोनू कुमारी, शिव कुमार, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, सीमा डोगरा, मनजीत कौर, रविंदर कौर, निशा, रंजना शर्मा, जसवीर सिंह व अलका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *