कांगड़ा बैंक में स्टाफ के कई पद रिक्त होने से लोग परेशान
दौलतपुर चौक, 8 नवंबर (संजीव डोगरा): दौलतपुर चौक में पिरथीपुर रोड के कांगड़ा बैंक में स्टाफ के कई पद रिक्त होने से लम्बी लाइनों में लोगों को परेशान होना पड रहा है। कांगड़ा बैंक के डेलिगेट राहुल लखनपाल, शिवकुमार शर्मा , अमित कुमार शर्मा व प्रशांत ठाकुर का आरोप है कि आये दिन बैंक से तबादले किए जा रहे है जिसका खमियाजा जनता को अकारण भुगतना पड़ रहा है। डेलिगेट का कहना है की इस बैंक के माध्यम से स्थानीय गाँवों की कई सहकारी सभाएं लेनदेन करती है ऐसी स्थिति में सहकारी सभाओं का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया से कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंकों में रिक्त पदों को तुरंत भरने की अपील की है।
