डॉ लीना शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ लीना शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि डॉक्टर लीना शर्मा ने मौके पर उपस्थित एनएसएस वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास संभव हो पाता है l उन्होंने एनएसएस शिविर में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। डॉक्टर लीना शर्मा ने कहा कि आज के युग में एक शिक्षक महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही सशक्त दिशा में बढ़ती है। एक परिवार समाज और राष्ट्र की निर्माता है। एनएसएस कार्यक्रम की प्रभारी मैडम प्रभजोत राणा, संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में एनएसएस विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और दौलतपुर चौक के रेलवे स्टेशन की साफ सफाई की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में अनुशासन और समाज सेवा का पाठ भी पढ़ा। इस मौके पर विशेष रूप से स्कूल की प्रधानाचार्य मैडम सनम मनोज ठाकुर, इंदु वाला, सुनील कुमार, अजय कुमार व स्कूल का सारा स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।
