February 22, 2026

लक्ष्य प्राप्ति में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण :- किशोरी लाल

जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व :- किशोरी लाल

बैजनाथ 8 नवंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। किशोरी लाल ने बख्शी प्रताप सिह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चढ़ियार के वार्षिक समारोह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।
सीपीएस ने कहा कि समय प्रबंधन और परिश्रम के माध्यम से जीवन में असम्भव को भी सम्भव बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि सदैव परिश्रम से न घबराएं।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि देश की स्थापित गुरु-शिष्य परम्परा को सदैव बनाए रखें और अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और अध्यापकों को भी यह सुनिश्चित बनाना होगा कि युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन हो ताकि आज के युवा कल के बेहतर नागरिक बन सकें।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
इससे पूर्व सीपीएस ने स्कूल के प्रांगण में अमरूद का पौधा रोपित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य देश राज भट्ट ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सीपीएस ने स्कूल के मंच के सौंदर्यकरण के लिए 1लाख रूपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चो को 11000 /- रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र जम्बाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , सुरेंद्र राणा , शशी राणा, गुलाब राज, कमलेश शर्मा, करतार चन्द, विनोद राणा , जगरूप बरबाल, समीर राणा, नायब तहसीलदार अभिराय ठाकुर , अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग विभिन्न विभागों के अधिकारियो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *