February 22, 2026

शानदार और स्वर्णिम विजय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त दी। उन्होंने कहा कि इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।मुख्यमंत्री ने पूरी टीम के अद्भुत जोश और उत्साह की सराहना करते हुए सभी को सफल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *