February 14, 2026

विद्यार्थी स्वयं अपने भाग्य के निर्माता- सुरेश ठाकुर

जीएसएसएस दौलतपुर चौक में स्वयंसेवियों ने किया श्रमदान

दौलतपुर चौक 5 नवंबर (संजीव डोगरा)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरा दिन रविवार को रिसोर्स पर्सन के रूप में बायो के प्रवक्ता सुरेश ठाकुर ने शिरकत की।माँ सरस्वती के चरणों मे नमन एवम एनएसएस स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ततपश्चात सुरेश ठाकुर ने स्वंयसेवियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप स्वयं अपने भाग्य के निर्माता है। अतः दस जमा दो की पढ़ाई को गम्भीरता से लें ताकि अच्छे अंक लेकर अपने करियर के सही चुनाव हेतु सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ सकें। इस मौके पर स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम की अधिकारी प्रभजोत राणा ने एनएसएस के स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि आप अपने जीवन में कुछ पाने के लिए सर्वप्रथम अपने लक्ष्य का निर्धारण करें तभी अपनी मंजिल हासिल कर पाएंगे। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार शर्मा और प्रभजोत राणा ,अजय कुमार शर्मा ,मनोज ठाकुर, मोनिका रतन, मीना शर्मा, सुनील कुमार इत्यादि इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *