January 27, 2026

नशा मुक्त ऊना आभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका

ऊना/सुखविंदर/ नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें नशे को ना और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस आभियान का शुभारंभ प्रधान नीलम कुमारी कलोह ने किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। ने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। इस आभियान में नीलम कुमारी ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर निभा रही अहम भूमिका । उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
इस अभियान की जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *