March 11, 2026

महाविद्यालय दौलतपुर चौक में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दौलतपुर चौक, ( संजीव डोगरा ) : राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति ऊना अभियान के अंतर्गत महिला कबड्डी का यह फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने शिरकत की जबकि इस अवसर पर विशेष रूप से राजकीय महाविद्यालय अम्ब के फिजिकल एजुकेशन के प्रोफेसर पवन पटियाल उपस्थित रहे। कबड्डी का मुकाबला राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्राओं और राजकीय महाविद्यालय अम्ब छात्राओं के बीच खेला गया। इस मैच को जीत कर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्राओं ने अपने नाम किया। कॉलेज की फिजिकल एजुकेशन प्रोफेसर अंजू पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सभी छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश देना था।मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर पटियाल ने सम्बोधन में कहा कि काफी समय बाद कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। अब आगे से कबड्डी प्रतियोगिता को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि विद्यार्थी सोशल मीडिया की बुरी लत से बाहर आकर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखा सकें। उन्होंने कहा कि पढाई की साथ खेलें अत्यंत जरूरी है क्योंकि स्वस्थ मन स्वस्थ शरीर में ही वास करता है। इस मौके पर डॉ लीना शर्मा, डॉ मनोज कोहल, डॉ रमन चौधरी डॉ सतेंद्र शर्मा, डॉ निधि शर्मा, डॉ प्रियंका, प्रो गुलशन, प्रो हितेश रतन इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *