February 22, 2026

गेहूं बीज खरीदने के लिए बंगाणा कृषि विक्रय केंद्र पर किसानों की लगी भीड़

अजय शर्मा, बंगाणा : गेहूं बिजाई का समय शुरू हो गया है। कई किसानों ने गेहूं की बिजाई के कार्य को आरंभ कर दिया है। इसी के तहत किसान विक्रय केंद्र बंगाणा में गेहूं का बीज खरीदने के लिए किसनों की भीड़ लग गई। कार्यालय में एक ही कर्मचारी मौजूद था जिसकी वजह से किसानों को लंबा इंतजार करने के बाद गेहूं का बीज उपलब्ध हो सका।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभाग द्वारा प्रयोगशालाओं में जांच करने के बाद उन्नत किस्म के गेहूं बीज को किसानों को दिया जा रहा है। गेहूं के बीज की कीमत 852 रुपए प्रति 40 किलो की पैकिंग निर्धारित की गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसान बिना किसी संकोच के इस गेहूं के बीच की बिजाई करें। इस समय गेहूं की हुई बिजाई किसानों के लिए अच्छी पैदावार देती है।
इस संबंध में कृषि विभाग के कृषि अधिकारी सतपाल धीमान ने कहा कि 40 किलो गेहूं के बीज की कीमत 852 रुपए है। विभाग के सभी विक्रय केंद्रों पर किसान गेहूं का बीज खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *