March 16, 2026

विद्यार्थी स्वयं अपने भाग्य के निर्माता-कंचन कुमारी

जीएसएसएस मरवाड़ी में स्वयंसेवियों ने किया श्रमदान

दौलतपुर चौक 22 अक्टूबर (संजीव डोगरा)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को रिसोर्स पर्सन के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर कंचन कुमारी ने शिरकत की। माँ सरस्वती के चरणों मे नमन एवम एनएसएस स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ततपश्चात कंचन कुमारी ने स्वंयसेवियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप स्वयं अपने भाग्य के निर्माता है अतः दस जमा दो की पढ़ाई को गम्भीरता से लें ताकि अच्छे अंक लेकर अपने करियर के सही चुनाव हेतु सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ सकें। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य निशा संदल ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि आप अपने जीवन में कुछ पाने के लिए सर्वप्रथम अपने लक्ष्य का निर्धारण करें तभी अपनी मंजिल हासिल कर पाएंगे। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, प्राध्यापक गुलशन, रणेश कंवर, सतनाम, राज कुमार, अनूप चौधरी, सूर्यकिरण, प्रोमिला इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *