February 23, 2026

टांडा रेंज में फायरिंग अभ्यास

धर्मशाला, 18 अक्तूबर। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 19 और 20 अक्तूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *