February 22, 2026

राजकीय महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दौलतपुर चौक, 18 अक्तूबर (संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय में इको क्लब इकाई के समन्वयक डा. निधि शर्मा के नेतृत्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में एन. जी. ओ. कंसल्टेंट व फोरेन प्रोजेक्ट में कार्य कर कर रही पिंकी शर्मा रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। क्लब समन्वयक डा. निधि शर्मा ने बताया की क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्य जीवन व उनके सरंक्षण के बारे में जागरूक करना था। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने रूचि दिखाते हुए प्रश्नों के उतर दिए। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए चाकलेट बांटे गए। मुख्यातिथि कालेज प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने विद्यार्थियों को वन्य जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर डा. रमण चौधरी, डा. प्रियंका, प्रो. नैना, प्रो. मनीषा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *