कुनेरन में भगवती जागरण का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 16 अक्तूबर (संजीव डोगरा ): गगरेट उपमंडल के अंतर्गत कुनेरन गाँव में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस से पूर्व भक्तों ने चिन्तपूरनी व ज्वाला जी दरबार से लाई गई पवित्र दिव्य ज्योतियों को लेकर शोभायात्रा निकाली। रात्री जागरण गणेश वंदना से शुरू हुआ। जागरण में गायिका वंदना धीमान ने अपनी प्रस्तुती से पूरे पंडाल को भक्ति रस में डुबो दिया। सुबह मां की आरती के साथ जागरण संपन्न हुआ जिसके साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर व भाजपा नेता विश्वजीत सिंह ने मां दुर्गा सेवा मंडल को जागरण के लिए 11-11 हजार रूपये प्रदान किए। इस मौके पर मां दुर्गा सेवा मंडल के संयोजक दिलावर सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अजय ठाकुर, सन्नी पटियाल, अध्यक्ष राकेश मिन्हास , उपाध्यक्ष सुरजीत परमार, कै. संदीप परमार, उप प्रधान राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल परमार, पवन बब्बू , रविन्द्र संजू व् अन्य उपस्थित रहे।
