February 15, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यक्रम का आयोजन

दौलतपुर चौक, 16 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय में बी.बी.ए., बी.सी. ए. के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग बारे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्पेस विंडो प्रा. लि. की ओर से विशाल शर्मा , खुशबू व शाल्वी शर्मा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह पटियाल ने की। इस अवसर पर विशाल शर्मा ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग के बारे में कई अहम् जानकारियां प्रदान करते हुए लक्ष्य को पाने की ओर प्रेरित किया | इस मौके पर कोआर्डिनेटर डा. रमन चौधरी, डा. सतेंद्र शर्मा, डा. शिवानी, प्रो. गुलशन कुमार ,प्रो. हितेश कुमार, प्रो. पूनम , प्रो. शैलजा, प्रो. पूनम रानी, प्रो. राज कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *