20 एकड़ जमीन पर टर्मिनल बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला के पहले घरेलू एयरपोर्ट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला में हवाई अड्डा बनने से इस क्षेत्र में निवेश और उद्योग बढ़ेगा, जिससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। मनोहर लाल ने कहा कि 20 एकड़ जमीन पर टर्मिनल बनाया जाएगा, जिसपर लगभग साढ़े 20 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
