February 15, 2026

पिरथीपुर के फकूटी में निकली शोभायात्रा का भव्य स्वागत

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 से 22 अक्टूबर तक

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
क्षेत्र के पिरथीपुर गांव के धर्मराज मन्दिर फकूटी मे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक किया जा रहा है जिसमे कथावाचक वेदाचार्य राधा रमण शास्त्री जी कथा का रसपान करवाएँगे। इसी के दृष्टिगत रविवार बैंकघर से लेकर कथास्थल तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक वेदाचार्य राधा रमण शास्त्री जी की अगुवाई में शोभायात्रा में गांववासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषकर कलश उठाये महिलाएं, नाचते गाते भक्तजन,पुष्पों की वर्षा करते गांववासी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर जिला पार्षद सुशील कालिया, रामगोपाल डोगरा, आशीष डोगरा के इलावा अन्य गांववासी उपस्थित रहे। उधर कथावाचक वेदाचार्य राधा रमण शास्त्री जी ने बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वो सद्मार्ग पर चल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *