February 14, 2026

कॉमर्स के छात्रों को सीनियर छात्र-छात्राओं ने दी फ्रेशर पार्टी

सेजल मिस और मनीष बने मिस्टर फ्रेशर

दौलतपुर चौक : (संजीव डोगरा)
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कॉमर्स के छात्रों को सीनियर विद्यार्थियों के द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज प्राचार्य डॉ युद्धवीर सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की। यह कार्यक्रम पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने छात्र-छात्राओं से लगन और मेहनत के साथ अनुशासित तरीके से शिक्षा ग्रहण करने का आहान किया। सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के टास्क दिए गए और उनको उपहार भी दिए गए कार्यक्रम में मनीष को मिस्टर सेजल को मिस फ्रेशर आदित्य को मिस्टर पर्सनालिटी कृतिका को मिस पर्सनालिटी चुना गया। कार्यक्रम के अंत में मिस और मिस्टर फ्रेशर, मिस्टर पर्सनालिटी और मिस पर्सनालिटी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ निधि शर्मा, डॉ मनोज कोहल, डॉ प्रियंका ,डॉ लीना शर्मा ,डॉ अनुराधा ,प्रोफेसर गौरव राणा, प्रो यासीन, प्रो नेहा, प्रो अर्श राणा, प्रो रामदत्त, प्रो नैना सिंह,प्रो मनीषा सहित विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *