राज्य के सीएम बेहतर नेता, हर बर्ग के कर्मचारियो की मांग को कर रहे पूरा, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो
बंगाणा में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से मिले जिला पार्षद कैडर कर्मचारी,दिया ज्ञापन
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा का जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ दर्जनों कर्मचारियो सहित शुक्रवार को कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से मिला, अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञात रहे बीते 2 सप्ताह से जिला पार्षद कैडर के कर्मचारी मागों को लेकर अनिशिचित्काल पर हड़ताल पर बैठे है। जिला पार्षद कैडर कर्मचारियो की मांग है। कि उन्हें सरकार में विलय किया जाए। ताकि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह हर प्रकार का लाभ मिल सके। वही विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्य के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू हर बर्ग को ध्यान में रखकर काम कर रहे है और हर बर्ग के कर्मचारी की हर प्रकार की समस्या का समाधान भी कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि राज्य जिला पार्षद कैडर कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष एबम अन्य सदस्यों ने सीधे सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से मागों को लेकर चर्चा की है। यह मैटर भी सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के अधीन है। भुट्टो ने कहा कि आपने मांग पत्र को सरकार और सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। वही विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने रेस्ट हाउस बंगाणा में जन समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश भी दिए। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार के दस माह का कार्यकाल बड़ा एतिहासिक रहा है सूबे के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने राज्य के गरीब परिवारों अनाथ बच्चों एबम राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों की जो मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। उससे जनता को लाभ मिला है। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली दौरे पर कांग्रेस के शीर्षक नेताओ ने राज्य के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के दस माह के बेहतर कार्यकाल होने पर मंच से उनकी पीठ भी थपथपाई है। भुट्टो ने कहा कि राज्य में बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न होने पर जहाँ हिमाचल प्रदेश में हजारो करोड़ के नुक्सान का आंकलन किया गया है। बही सूबे के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने उस समय जब प्रदेश में आपदा थी। एक नायक बनकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए है पीड़ित परिवारों को राहत एवम बचाव कार्यो में मदद करके उन्हें नई जिँदग्गिया प्रदान की है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर भी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू का विशेष आशीर्वाद है हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए जो मांग उनके पास रखी है। उंसे उन्होंने तत्काल पूरा किया है कुटलैहड़ को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया है।
सत्ता की कुर्सी मेरे लिए सेवा का साधन ,हर दिन 18घण्टे रहता हूँ जनता के बीच,
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि सत्ता की कुर्सी मेरे लिए जनता की सेवा का साधन है हर दिन कुटलैहड़ विस क्षेत्र 18 घण्टे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनता हूँ उनके समाधान के लिए काम करता हूँ। भुट्टो ने कहा कि राजनीति उस बक्त तक,जब चुनाव हों। केवल विकास ओर जन सेवा पर काम करना चाहिए हमने भी बिना राजनीति भेदभाव से अपने दस माह के कार्यकाल में काम किया है, कोई बदले की भावना मन मे नहीं रखी है। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को उज्जवल बनाना है।
