February 15, 2026

नायब तहसीलदार प्रकाश चंद ने ओयल पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

ऊना/सुखविंदर/13 अक्टूबर / हर घर दस्तक नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत आज गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओयल में नशा मुक्त ऊना आभियान के द्वारा चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए नायब तहसीलदार गगरेट ने कदम बढ़ाए। उन्होने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वो प्रशासन के साथ मिलकर इस आभियान पर काम करेंगे। आने वाले समय में हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे हर घर, हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके। उन्होंने पंचायत टास्क फोर्स को कहा कि वो अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। इस मौके पर गगरेट ब्लॉक की मुख्य समन्वयक श्रुति शर्मा, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *