March 11, 2026

बोहनी-लंबलू में 13 को बंद रहेगी बिजली

मोहित कांडा,हमीरपुर 12 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल लंबलू के अनुभाग लंबलू और बोहनी में 13 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और काट-छांट के कार्य के चलते इन दोनों अनुभागों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में बिजली की आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *