मोहित कांडा, हमीरपुर, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष करण पठानिया ने इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए मलेन्द्र राजन व करण पठानिया का आभार व्यक्त किया है।