February 15, 2026

हड़ताल के समर्थन में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों जिनमे प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों ।

अजय कुमार, बंगाणा,
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आज जिला परिषद काडर कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते उनकी एकमात्र माँग विभाग में विलय के समर्थन में खण्ड विकास अधिकारी को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन दिया गया। 30/09/2023 से जिला परिषद काडर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायतों के समस्त कार्य ठप पड़ गए हैं और कलम छोड़ो हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही, जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आम जनता भी त्राही-त्राही कर रही है, क्योंकि जिला परिषद काडर के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारी विभाग की रीढ़ की हड्डी है। बिना पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त समस्त विभागों में होने वाले कार्य भी ठप हो गए हैं तथा पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों, कनिष्ट अभियन्ताओं के बिना तो मनरेगा जैसी गरीबों की रोजी रोटी वाली योजनाओ को मानो ग्रहण ही लग गया हैं। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को भी काफी नुकसान हो रहा है तथा लोगों को जबाव देना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायतों के समस्त कार्य (जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, एकल नारी प्रमाण पत्र, बी०पी०ल० प्रमाण पत्र जीवित प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल तथा अनेकों ऐसे कार्य एवं जिन मजदूरों ने मजदूरी कमाई है उनकी मजदूरी का भुगतान करना) जैसे कार्यों का सीधा सम्बन्ध जिला परिषद काडर के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों से है। ये सभी कार्य बाधित हो चुके हैं।
इनकी माँग विभाग में विलय बिल्कुल जायज मांग है। हम समस्त पंचायत प्रतिनिधि इकाई बंगाणा जिला ऊना हिमाचल प्रदेश इनकी माँग का समर्थन करते हैं , तथा मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जल्द जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय करने की अनुकपा करें। इसलिए मुख्यमंत्री से पुनः विनम्र निवेदन है कि आप जिला परिषद काडर के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की एकमात्र माँग विभाग में विलय को पूर्ण करके हमे अनुग्रहित करें ।
कलम छोड़ों हड़ताल के 10वें दिन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में आना हुआ जिसमें उन्होंने उनकी माँगो का समर्थन किया और उनकी मांगों को ना मानने पर उनका प्रदर्शन और तेज होगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इनमें प्रधान ग्राम पंचायत मोहिंदर सिंह, सुनीता कुमारी, कमल सिंह, वीना देवी, विजय शर्मा, सुनीता टिहरा, करण सिंह, सुभाष चंद, सुरिंदर कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, शकुंतला देवी, प्रकाश चंद, महिंदर पीपलू, गुरनाम सिंह, रघुबीर सिंह, अश्वनी कुमार, महिंदर चौहान, राजेश शर्मा, राकेश कुमार, सत्या देवी जिला परिषद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *