February 15, 2026

नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत अंबोटा पंचायत में हर घर दस्तक का किया गया शुभारंभ: शिखा पटियाल

ऊना/सुखविंदर/9 अक्टूबर:⁠-ज़िला ऊना के गगरेट ब्लॉक में नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबोटा में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस आभियान का शुभारंभ तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। इस आभियान में तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से गगरेट ब्लॉक की मुख्य समन्वयक श्रुति शर्मा मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *