विधायक देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में गोविंद सागर झील में डाला 6 लाख मत्स्य के विभिन्न प्रकार के ब्रीड
शोधकर्ताओं द्वारा शोधित करके मंगवाया है ब्रीड,ताकि झील में बढ़े मत्स्य उत्पादन: देवेंद्र भुट्टो
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अदरोली बाबा गरीब नाथ मंदिर में शुक्रवार को कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में सहायक निदेशक विवेक ऊना,पंकज बिलासपुर द्वारा गोविंद सागर झील में 6 लाख अलग अलग प्रकार का मत्स्य ब्रीड डाला गया। मत्स्य के सहायक निदेशकों द्वारा विधायक देवेंद्र भुट्टो को मत्स्य ब्रीड की पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लठियाणी घाट पर कोमन कार्प 84,800 कतला 96,782 सिल्वर कार्प एक लाख 35 हजार मछली बीज डाला गया। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर झील में बरसात के दिनों में 2 माह मत्स्य प्रतिबंध होने पर मत्स्य ब्रीड डाला जाता था। लेकिन इस बार पहले झील में पानी की कमी होने के कारण मत्स्य ब्रीड नहीं डाला गया। अंदरोली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि चालू वर्ष में झील में जो 6 लाख मत्स्य का अलग अलग ब्रीड डाला गया है यह पूरी तरह से शोधित है।यह बाहरी राज्यों से मंगवाकर झील में डाला गया है ताकि मछुआरों को ज्यादा फायदा हो। भुट्टो ने कहा कि हम हर कार्य पारदर्शी होकर करना चाहते है ताकि कोई व्यक्ति कार्य पर उंगली न उठाए। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि गोविंद सागर झील से हजारों मछुआरे जुड़े है जो केवल झील से मछली पकड़कर घर का खर्च चलाते है। अगर गोविंद सागर झील में मत्स्य का अच्छा ब्रीड डाल दिया जाए तो मछुआरों को फायदा होता है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि वोटों की राजनीति अब बन्द हो गई है। और अब केवल कुटलैहड़ की जनता के विकास की ही बात होगी। भुट्टो ने कहा कि मछुआरों को जाल मिले, किश्तियाँ मिले ताकि मछुआरों को और ज्यादा फायदा हो। उन्होंने कहा कि झील में मत्स्य उत्पादन कैसे बढ़े इस पर हम सभी का प्रयास रहेगा। इस मौके पर सहायक निदेशक पंकज, विवेक कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, राज कुमार, बीडीसी सदस्य राज कुमार के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
