जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान
झज्जर, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सीजेएम अरविंद कुमार बंसल के नेतृत्व में नगर परिषद झज्जर ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है, इसलिए हम जिस स्थान पर रहते हैं हमें वहां के आसपास के स्थान पर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हम बीमारियों से दूर रह सके। उन्होंने बताया कि हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने जिला वैकल्पिक समाधान केंद्र, जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला बार एसोसिएशन झज्जर के आसपास सफाई की। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
