February 15, 2026

आधारभूत ढांचागत विकास के साथ जनसेवा पर सरकार का फोकस : सांसद

लगभग सात करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से होंगे सडक़,सीवरेज और जलनिकासी का कार्य

बहादुरगढ़, सांसद डा अरविंद शर्मा ने पुराने औद्योगिक क्षेत्र में लगभग सात करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों का नारियल फोडक़र शिलान्यास किया,जिनमें सडक़ मार्ग,जलनिकासी और सीवरेज संबंधी कार्य शामिल हैं। एचएसआईआईडीसी द्वारा इन कार्यो को गति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, बीआईए के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने सांसद का बुक्का भेंट कर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लगातार औद्योगिक क्षेत्रों की तरक्की के प्रयास किए जा रहे हैं। आधारभूत ढांचागत विकास के साथ जनसेवा पर सरकार का पूरा फोकस है। सरकार सडक़, बिजली, पानी, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण सहित अंत्योदय उत्थान की दिशा में निरंतर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। हर पहलू पर अंत्योदय की भावना से सभी वर्गों का सम्मान किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में विकासात्मक परिवर्तन आया है और सुखद बदलाव की ओर बहादुरगढ क्षेत्र देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बन रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क,जल निकासी और सीवरेज प्रणाली से जुड़े कार्य पूरा होने से उद्यमियों व श्रमिकों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों की समस्याएं भी सुनी और कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आम जनता की शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस मौके पर पार्षद बिजेंद्र दलाल, सतपाल राठी, सतीश छिकारा, कुलदीप राठी, विशाल गर्ग, सचिन दलाल, सत्यप्रकाश छिकारा, मुकेश शर्मा, सोमबीर दलाल,सांसद के निजी सचिव सुनील लाकड़ा के अलावा एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता विरेंद्र कादयान व एसडीओ नवीन मलिक अनेक उद्यमी और शहरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *