February 15, 2026

सुक्खू ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला नगर निगम के लिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मोहित कांडा, हमीरपुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में गांधी जयंती के अवसर पर शिमला नगर निगम के लिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके इस्तेमाल से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार आएगा बल्कि परिवहन लागत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांधी जी के शिमला को स्वच्छ बनाने व इसके सुनहरे भविष्य के लिए देखे गए सपने को हकीकत में बदलने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खरीदे गए यह गारबेज कॉम्पेक्टर्स शिमला को स्वच्छ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *