February 15, 2026

हमें गाँधी की विचारधारा को अपनाना होगा तभी हमारा देश महान हो सकता है:सुन्दर सिंह ठाकुर

कुल्लू, 2 अक्तूबर , मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज सर्किट हाउस कुल्लू के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान तथा शिक्षाओं के याद किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए पूरे राष्ट्र को राष्ट्रमुक्ति आंदोलन ले लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें आज गाँधी जी की विचारधारा को अपनाना होगा तभी हमारा देश महान हो सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के साथ साथ पण्डित जवाहर लाल नेहरू तथा स्वर्गीय राजीव गांधी का भी राष्ट्र के विकास तथा नई कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी को देश में लाने महत्वपूर्ण योगदान रहा है । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जिन्होंने वोटिंग के अधिकार को उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी ने महिलाओं को घूंघट से। निकालकर राजनीति में आने के। लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी ने महिलाओं को घूंघट से। निकालकर राजनीति में आने के। लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें आज गाँधी जी की विचारधारा को अपनाना होगा तभी हमारा देश महान हो सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *