February 15, 2026

प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खड़ी है:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब “डॉ. बी. आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण” योजना के लाभार्थियों को उनके मकान की मरम्मत करने के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया गया है। पहले यह राशि 50 हजार रुपये थी। मुख्यमंत्री “डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवास नवीनीकरण” योजना के लाभार्थियों से रोहतक से ऑनलाइन संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर अनेक लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को गरीबों का हितैषी बताते हुए धन्यवाद किया। मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खड़ी है उनको सरकारी योजनाओं का लाभ देकर मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में उठाए गए कई महत्वपूर्ण क़दमों की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *